Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
अभी हो जाएं लोकसभा चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार? 10 सालों में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें… – vishvasamachar

अभी हो जाएं लोकसभा चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार? 10 सालों में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें…

लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है। मई के आखिरी में नतीजों का ऐलान हो सकता है।

आम चुनाव से पहले एक बड़ा सर्वे सामने आया है। इस सर्वे से साफ है कि देश में एक बार फिर से मोदी सरकार के बनने के आसार हैं।

हालांकि, कांग्रेस पिछले दस सालों में हुए दो लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार सबसे बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। 

इंडिया टुडे और सी वोटर द्वारा करवाए गए मूड ऑफ द नेशन सर्वे में सामने आया है कि यदि अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को अकेले दम पर 304 सीटें मिल सकती हैं, जोकि पिछले आम चुनाव की तुलना में एक सीट अधिक है।

वहीं, कांग्रेस को इस बार 71 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, अन्य के खाते में 168 सीटें जा सकती हैं। कांग्रेस को 2019 के लोकसभा चुनाव में 52 सीटें मिली थीं, जबकि 2014 में पार्टी सिर्फ 44 पर ही सिमट कर रह गई थी। 

सर्वे में इस बार एनडीए को 335 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि इंडिया गठबंधन को 166 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य के खाते में 42 सीटें जा सकती हैं। वहीं, वोट फीसदी के हिसाब से देखें तो बीजेपी को 39.6 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस को 18.9 फीसदी वोट आने का अनुमान है। इसके अलावा, अन्य के खाते में 41.5 फीसदी वोट जा सकते हैं।

राज्यों में किसे कितनी सीटें?
विभिन्न राज्यों की बात करें तो सर्वे के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीजेपी गठबंधन को 72 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस को एक और अन्य को सात मिलने की उम्मीद है। बिहार में एनडीए को 32, इंडिया अलायंस को आठ सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, झारखंड में बीजेपी को 12 और कांग्रेस अलायंस को दो सीटें मिल सकती हैं।

पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में बीजेपी को 19, टीएमसी को 22 और कांग्रेस गठबंधन को एक सीट मिलने के आसार हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में बीजेपी 27 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी 10, कांग्रेस एक सीट जीत सकती है। राजस्थान की सभी 25 सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती है। गुजरात की भी सभी 26 सीटें बीजेपी जीत सकती है। गोवा की बात करें तो एक एनडीए और एक इंडिया अलायंस को मिल सकती है। 

महाराष्ट्र में इंडिया अलायंस पड़ रहा भारी
महाराष्ट्र में एनडीए को 22 और इंडिया अलायंस को 26 सीटें मिल सकती हैं। दिल्ली में सभी सीटें बीजेपी जीतने में कामयाब रह सकती है।

वहीं, केरल की बात करें तो 20 सीटें इंडिया अलायंस के खाते में जा सकती हैं। तमिलनाडु में सभी 39 सीटें इंडिया अलायंस के खाते में जाने की उम्मीद है।

सर्वे के अनुसार, तेलंगाना में एनडीए तीन और इंडिया अलायंस 10 सीटें जीत सकती है। वहीं, आंध्र प्रदेश में अन्य के खाते में 25 सीटें जाने का अनुमान है।

कर्नाटक की बात करें तो यहां बीजेपी 24 और चार सीटें कांग्रेस जीत सकती है। हरियाणा में एनडीए को आठ और इंडिया अलायंस को दो सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटें बीजेपी जीत सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88