Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
दिल्ली और मुंबई नहीं, देश के ये दो शहर हैं जाम कैपिटल, मुश्किल होता है सड़कों पर सफर… – vishvasamachar

दिल्ली और मुंबई नहीं, देश के ये दो शहर हैं जाम कैपिटल, मुश्किल होता है सड़कों पर सफर…

भारत में सड़कों पर जाम को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

आए दिन दिल्ली और मुंबई में सड़कों पर घंटों लंबी जाम देखने को मिल जाती है। लेकिन इस रिपोर्ट में दो शहर दिल्ली और मुंबई से भी आगे हैं।

ये शहर बेंगलुरु और पुणे हैं। पिछले साल, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में यात्रियों ने 10 किलोमीटर ट्रैवल करने के लिए औसतन 28 मिनट और 10 सेकंड खर्च किए।

वहीं पुणे में 10 किलोमीटर के लिए 27 मिनट और 50 सेकंड लगे। इस मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तीसरे नंबर है। नई दिल्ली में 10 किलोमीटर के सफर के लिए 21 मिनट और 40 सेकंड लगे।

वहीं चौथे नंबर पर मुंबई है जहां 10 किलोमीटर की दूरी के लिए औसतन 20 मिनट और 20 सेकंड लगे। 

वैश्वक स्तर पर कहां हैं पुणे और बेंगलुरु?

नीदरलैंड स्थित लोकेशन टेक्नोलॉजी की मल्टीनेशनल डेवलपर कंपनी टॉमटॉम इंडेक्स ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में पुणे और बेंगलुरु दुनिया के टॉप 10 सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों में से थे।

पूरी दुनिया की बात की जाए तो बेंगलुरु छठे और पुणे सातवें स्थान पर है। हालांकि इस मामले में नई दिल्ली 44वें और मुंबई 54वें स्थान पर है। 2022 में, बेंगलुरु में 10 किलोमीटर के सफर के लिए औसतन 29 मिनट और 10 सेकंड खर्च करने पड़ते थे।

2022 में वैश्विक स्तर पर बेंगलुरु दूसरे स्थान पर था। नई दिल्ली 22 मिनट और 10 सेकंड के साथ 34 वें स्थान पर तो वहीं 21 मिनट और 10 सेकंड के समय के साथ मुंबई 47वें स्थान थी।

2023 के लिए टॉमटॉम की रिपोर्ट में बताया गया है कि पुणे में एक यात्री ने सबसे व्यस्त समय के दौरान औसतन 256 घंटे ड्राइविंग की।

इसमें से 128 घंटे केवल ट्रैफिक जाम के कारण बर्बाद हुए। केवल समय ही बर्बाद नहीं हुआ, बल्कि इससे लगभग 1007 किलोग्राम कार्बन डाईऑक्साइड (CO2) भी उत्सर्जित हुआ।

1007 किलोग्राम CO2 में से 265 किलोग्राम केवल जाम के कारण उत्सर्जित हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में पुणे में व्यस्त समय के दौरान दर्ज की गई औसत स्पीड 19 किमी प्रति घंटा थी।  

दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैफिक कहां है?

इसमें कहा गया कि व्यस्त समय के दौरान नई दिल्ली में यात्रियों ने 191 घंटे, मुंबई में 198 घंटे और बेंगलुरु में 257 घंटे ड्राइविंग में बिताए। इस दौरान इन शहरों लोगों ने ट्रैफिक जाम के चलते कई घंटे बर्बाद किए। दिल्ली में 81 घंटे, मुंबई में 92 घंटे और बेंगलुरु में 132 घंटे ट्रैफिक जाम के कारण बर्बाद हुए। 

55 देशों के 387 शहरों में की गई स्टडी से पता चला कि लंदन (इंग्लैंड) दुनिया का सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम झेलने वाला शहर है।

लंदन में 10 किलोमीटर की यात्रा के लिए यात्रियों ने औसतन 37 मिनट और 20 सेकंड खर्च किए। इसके बाद 29 मिनट और 30 सेकंड के साथ डबलिन (आयरलैंड) और 29 मिनट के साथ टोरंटो (कनाडा) है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में शहरों में ट्रैफिक की स्थिति खराब हुई है। हालांकि इसके पीछे की वजह उन शहरों में चल रहे विकास कार्यों को बताया गया है।

विशेषज्ञों ने ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने और पार्किंग पॉलिसी को लागू करने का सुझाव दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88