Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
खाना देना भूले तो मालिक को ही नोचकर खाने लगा कुत्ता, बन गया जान का दुश्मन… – vishvasamachar

खाना देना भूले तो मालिक को ही नोचकर खाने लगा कुत्ता, बन गया जान का दुश्मन…

कुत्ते की गिनती सबसे वफादार जानवरों में होती है।

लेकिन 63 साल के तेजेंद्र घोरपड़े के लिए उनका पालतू कुत्ता ही जान का दुश्मन बन बैठा।

एक रात वह अपने कुत्ते को खाना देना भूल गए। रात में जब उन्हें याद आया और वह उसका खाना लेकर पहुंचे तो वह अपने मालिक पर ही हमला कर बैठा।

उसने  तेजेंद्र को नोच डाला और पूरे शरीर पर 60 से ज्यादा घाव दे दिए। किसी तरह वह अपनी जान बचा पाए। 

यह दिल दहलाने वाला मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। तेजेंद्र घोरपड़े ने घर की रखवाली के लिए रॉट विलर कुत्ता पाल रखा था।

सोमवार को वह रात में उसेखाना देना भूल गए। रात के करीब 12 बजे उन्हें याद आया तो वह खाना लेकर उसके पास पहुंच गए।

उन्हें इस बात का तनिक भी अंदेशा नहीं था कि कुत्ता आगबबूला होकर उनपर ही हमला कर देगा। उनके पहुंचते ही कुत्ते ने उनको नोचना शुरू कर दिया और गिरा दिया। 

कुत्ता 63 साल के बुजुर्ग को नोच रहा था और वह भाग भी नहीं पा रहे थे। वहीं कुत्ता उनका मांस नोच रहा था। इतने में ही तेजेंद्र के बेटे ने आवाज सुनी तो वह दौड़ा।

उसने किसी तरह कुत्ते का पट्टा पकड़ा और फिर उसे बांध दिया। तब तक कुत्ता तेजेंद्र को मतलब भर की चोट पहुंचा चुका था। उनके शरीर पर घाव ही घाव थे औऱ खून बह रहा था।

हालांकि बेटे के समय पर आ जाने से उनकी जान बच गई। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

बेहद खतरनाक होता है रॉटविलर कुत्ता
रॉटविलर कुत्तों की गिनती खतरनाक नस्ल में होती है। ये कुत्ते इतने खतरनाक होते हैं कि मालिक को जान से भी हाथ धोना पड़ सककता है।

यह बहुत अग्रेसिव माना जाता है। यूरोप और अमेरिका में कई जगहों पर इस कुत्ते को पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि भारत में इसपर प्रतिबंध नहीं है।

पिटबुल के बाद खतरनाक कुत्तों में इसी का नंबर आता है। जानकारों का कहना है कि यह कुत्ता अगर गुस्से में हो तो किसी को नहीं बख्शता। डॉक्टरों का कहना है कि इसका डीएनए भेड़िए के डीएनए से काफी मैच करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188