Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
तुरंत सरकारी बंगला खाली करें महुआ मोइत्रा; TMC की पूर्व सांसद को मिला नोटिस… – vishvasamachar

तुरंत सरकारी बंगला खाली करें महुआ मोइत्रा; TMC की पूर्व सांसद को मिला नोटिस…

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले उनकी संसद की सदस्यता गई।

अब उन्हें सरकारी बंगला खाली करने का नोटिल मिला है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस नेता को सरकारी बंगला तुरंत खाली करने को कहा गया है। यह बंगाल उन्हें बतौर सांसद आवंटित किया गया था।

आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस नेता को पिछले साल आठ दिसंबर को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। इससे पहले मोइत्रा का आवंटन रद्द करते हुए उन्हें सात जनवरी तक बंगला खाली करने को कहा गया था।

सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘‘महुआ मोइत्रा को मंगलवार को बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया। अब संपदा निदेशालय के अधिकारियों की एक टीम यह सुनिश्चित करने के लिए भेजी जाएगी कि सरकारी बंगला यथाशीघ्र खाली कराया जाए।’’

संपदा निदेशालय ने आठ जनवरी को एक नोटिस जारी कर उनसे तीन दिन के भीतर जवाब मांगा था कि उन्होंने अपना सरकारी आवास खाली क्यों खाली नहीं किया। 12 जनवरी को उन्हें एक और नोटिस जारी किया गया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने चार जनवरी को तृणमूल नेता को आवंटित सरकारी आवास पर कब्जा जारी रखने की अनुमति देने के अनुरोध के साथ संपदा निदेशालय से संपर्क करने को कहा था।

मोइत्रा को कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से कथित तौर पर उपहार लेने और उनके साथ संसद की वेबसाइट की ‘यूजर आईडी और पासवर्ड’ साझा करने के आरोप में पिछले साल आठ दिसंबर को ‘अनैतिक आचरण’ का दोषी ठहराया गया था और लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188