Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
25 जनवरी 25 मार्च के बीच हर लोक सभा से जाएंगे 6000 से अधिक भक्त… – vishvasamachar

25 जनवरी 25 मार्च के बीच हर लोक सभा से जाएंगे 6000 से अधिक भक्त…

अयोध्या में रामलला का मंदिर बनकर लगभग तैयार हो गया है।

22 जनवरी को एक भव्य उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही ये मंदिर सभी भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ से अधिक से अधिक भक्त अयोध्या जाकर राम दर्शन कर सकें इसके लिए भाजपा ने एक जिला स्तरीय कमेटी बनाई है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम दर्शन के लिए देश वासियों को निमंत्रण दिया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने कमर कस ली है।

भाजपा ने हर लोकसभा क्षेत्र से 6 हजार से अधिक लोगों को अयोध्या भेजने का निर्णय लिया है। भाजपा के दुर्ग जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने दुर्ग से लोगों के भेजने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जो लोगों को भेजने का प्रबंध करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इस अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण के बाद अयोध्या दर्शन का वृहद कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

25 जनवरी से 25 मार्च 2024 तक अयोध्या दर्शन होना है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में अयोध्या दर्शन समिति का गठन किया जा रहा है।

इसके तहत दुर्ग जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल की सहमति से दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने दुर्ग जिला अयोध्या दर्शन की समिति घोषित कर दी है।

इस समिति का संयोजक सुरेन्द्र कौशिक को बनाया गया है। इसमें राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, अमिता बंजारे, जयश्री राजपूत को सदस्य के रूप में रखा गया है।

मंडल स्तर पर भी बनेगी समिति

भाजपा के दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जिला समिति बनने के बाद मंडल स्तर पर भी समिति बनेगी।

अयोध्या दर्शन के लिए प्रदेश स्तर पर बनी समिति के मार्गदर्शन में जिला समिति और मंडल समिति कार्य करेगी। हर लोकसभा क्षेत्र से 6000 लोग अयोध्या दर्शन हेतु भेजे जाएंगे। इसके संबंध में विस्तृत गाइडलाइन शीघ्र ही जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88