Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
सावधान! कड़ाके की ठंड में बरसेंगे बदरा, यूपी-एमपी और बिहार समेत कई इलाकों को लेकर चेतावनी… – vishvasamachar

सावधान! कड़ाके की ठंड में बरसेंगे बदरा, यूपी-एमपी और बिहार समेत कई इलाकों को लेकर चेतावनी…

उत्तर भारत के कई हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

पूर्वी यूपी समेत कुछ अन्य इलाकों में हुई बारिश ने कंपकपी और ज्यादा बढ़ा दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने के कारण ठिठुरन वाली ठंड की स्थिति रही।

गंगा के मैदानी इलाकों और इसके आसपास देश के मध्य व पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने से यातायात प्रभावित हुआ।

मौसम कार्यालय ने बताया कि हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के कई स्थानों पर ठंड से गंभीर शीत दिवस की स्थिति बनी रही।

दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ‘शीत दिवस’ की स्थिति रही। इलाकों में धूप न निकलने के कारण अधिकतम तापमान 10 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 

शीत दिवस तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो जाने और अधिकतम तापमान के मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने के बाद होता है।

वहीं, अधिकतम तापमान के 6.5 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक नीचे गिर जाने के बाद गंभीर शीत दिवस होता है। IMD के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में रविवार तक घने कोहरे की मार पड़ने वाली है।

इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में आज सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा। 8 जनवरी तक इन इलाकों में कुछ ऐसा ही मौसम रहने वाला है। 

एमपी से लेकर मणिपुर तक घना कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जनवरी से 9 जनवरी तक पूर्वी यूपी में सुबह के वक्त घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में भी घुप कोहरा छाया रहेगा।

सोमवार तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा को कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान के 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से शीत दिवस दर्ज किया गया।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। 

ओडिशा, बिहार, झारखंड समेत इन इलाकों में बारिश
कड़ाके की सर्दी और कोहरे की मार के बीच बारिश मुश्किलें और ज्यादा बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में मंगलवार तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पूर्वी यूपी, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज हल्की बरसात होने के आसार हैं।

दक्षिण भारत के भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। आईएमडी का कहना है कि रविवार तक तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बदरा बरस सकते हैं।  

शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस के हालात
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों तक शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

इसके बाद ठंड कम होनी शुरू हो जाएगी। बयान में कहा गया कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में घना कोहरा रहेगा और उसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी।

इस तरह कड़ाके की ठंड में बारिश और ज्यादा मुश्किलें बढ़ाने वाली है। बारिश के बीच ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

मौसम जानकारों की ओर से अपील की गई है कि ठंड से बचने के पूरे उपाय किए जाएं और गैर-जरूरी यात्राओं से बचें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188