Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
भजनलाल शर्मा का सिंघम अवतार, मोहन यादव भांज रहे तलवार; वायरल हुआ दोनों का वीडियो… – vishvasamachar

भजनलाल शर्मा का सिंघम अवतार, मोहन यादव भांज रहे तलवार; वायरल हुआ दोनों का वीडियो…

भाजपा ने भजनलाल शर्मा को राजस्थान, मोहन यादव को मध्य प्रदेश और विष्णुदेव साई को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया है।

तीनों ही नेता संघ से जुड़े हुए हैं। वे पार्टी में भी कई पदों पर रह चुके हैं। विष्णुदेव साय सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वहीं, मोहन यादव शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री थे।

हालांकि, ये सभी अपने सियासी करियर के जरिए सुर्खियों से दूर रहे हैं। हालांकि, सीएम बनने के बाद इनके पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुराने वीडियो में कोई सिंघम की अवतार में दिख रहे हैं तो कोई तलवार भांजते नजर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव भी अपने तलवार कौशल के लिए वायरल हो रहे हैं। आरएसएस कार्यकर्ता मोहन यादव फिटनेस को लेकर काफी उत्साहित दिखते हैं।

वीडियो में वह तलवारबाजी करते दिख रहे हैं। वह मध्य प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी हैं।

वीडियो साल 2019 का बताया जा रहा है। इसमें मोहन यादव को एक कार्यक्रम के दौरान अपने दोनों हाथों में दो तलवारें लहराते हुए देखा जा सकता है।

मोहन यादव की शिक्षा की बात करें तो वह एलएलबी, एमबीए और पीएचडी डिग्री धारी हैं।

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने 2021 में कॉलेजों में रामचरितमानस को एक वैकल्पिक विषय बना दिया था। मोहन यादव ने सभी छात्रों के लिए एक पौधा लगाना अनिवार्य कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188