Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
नीतीश कुमार के बयान की विदेशों में भी हो रही निंदा, अमेरिकी सिंगर ने मांगा इस्तीफा; भाजपा को भी सलाह… – vishvasamachar

नीतीश कुमार के बयान की विदेशों में भी हो रही निंदा, अमेरिकी सिंगर ने मांगा इस्तीफा; भाजपा को भी सलाह…

नीतीश कुमार अपने विवादित बयान को लेकर चौतरफा घिर गए हैं। उनकी आलोचना भारत में ही नहीं, विदेशों में भी होने लगी है।

अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने कहा है कि अगर वह भारत की नागरिक होतीं, तो नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए बिहार चली जातीं।

मिलबेन बिहार की महिलाओं से नीतीश कुमार के खिलाफ साहसी कदम उठाने का भी आह्वान किया। आपको बता दें कि मिलबेन एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने के बाद भारत में सुर्खियों में आई थीं।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बिहार में नेतृत्व करने के लिए एक महिला को सशक्त बनाने के लिए कहा।

मिलबेन ने कहा, ”नीतीश कुमार की टिप्पणियों के बाद मेरा मानना ​​है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए। अगर मैं भारत की नागरिक होती तो मैं बिहार चली जाती और मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ती।”

मिलबेन ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा, ”आज भारत एक निर्णायक क्षण का सामना कर रहा है। बिहार में महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है। मेरा मानना है कि इस चुनौती का केवल एक ही उत्तर है, उनका इस्तीफा। मेरा मानना है कि एक साहसी महिला को आगे आकर बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करनी चाहिए।”

मैरी मिलबेन पीएम मोदी का समर्थन क्यों करती हैं?
मिलबेन ने कहा, “उत्तर सरल है। मैं भारत से प्यार करती हूं। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सबसे अच्छे नेता हैं। वह अमेरिका-भारत के रिश्ते और दुनिया की वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए सबसे अच्छे नेता हैं। प्रधानमंत्री महिलाओं के लिए खड़े हैं।”

नीतीश कुमार ने मांगी माफी
नीतीश कुमार ने मंगलवार को जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं के बीच शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने विवरण देते हुए बताया कि कैसे एक शिक्षित महिला संभोग के दौरान अपने पति को रोक सकती है। उनकी टिप्पणियों की विपक्ष और महिला समूहों ने आलोचना की। अपनी टिप्पणी पर हंगामा मचने के बाद कुमार ने बुधवार को माफी मांगी और कहा कि वह अपने शब्द वापस ले रहे हैं।

पीएम मोदी ने बिहार के सीएम पर बोला हमला
पीएम मोदी ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला और कहा कि विधानसभा में अपशब्द कहे गए। इसको लेकर उन्हें कोई शर्म नहीं आ है। मध्य प्रदेश में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने हमला बोला। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188