Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
अंजू को भारत क्यों भेजना चाहता है नसरुल्लाह? पाकिस्तान वापसी को लेकर भी दिया जवाब… – vishvasamachar

अंजू को भारत क्यों भेजना चाहता है नसरुल्लाह? पाकिस्तान वापसी को लेकर भी दिया जवाब…

पाकिस्तान जाकर फेसबुक फ्रेंड से शादी रचाने वाली अंजू अब भारत लौटने वाली है।

अंजू ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा के एक गांव में जाकर शादी रचाई थी। 34 साल की अंजू पाकिस्तान सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद स्वदेश लौटेगी।

दो बच्चों की मां अंजू के पाकिस्तानी पति ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने अगस्त में अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया था। इस्लाम धर्म अपनाने और नसरुल्लाह से शादी के बाद अंजू का नाम बदलकर फातिमा कर दिया गया था।

एनओसी का इंतजार
अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह ने बताया कि हम इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) का इंतजार कर रहे हैं।

उसने बताया कि इसके लिए हमने पहले ही आवेदन कर दिया है। एनओसी प्रक्रिया थोड़ी लंबी है और इसे पूरा होने में समय लगता है।

उन्होंने कहा कि जैसे ही वाघा सीमा पर आने-जाने के लिए दस्तावेज पूरे हो जाएंगे, अंजू भारत की यात्रा करेंगी। उन्होंने कहा, वह भारत में अपने बच्चों से मिलने के बाद पाकिस्तान लौटेंगी।

पति को पाकिस्तान लौटने का यकीन
अंजू के पाकिस्तान लौटने को लेकर नसरुल्लाह काफी ज्यादा आश्वस्त नजर आए। अंजू के पाकिस्तानी पति ने कहा कि वह निश्चित रूप से वापस आएंगी क्योंकि पाकिस्तान अब उनका घर है।

अंजू ने 25 जुलाई को अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी की थी जिसका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है। दोनों वर्ष 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88