Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
केरल और पंजाब में सीटें नहीं बांटेगा ‘INDIA’! कैसे BJP को लग सकता है झटका… – vishvasamachar

केरल और पंजाब में सीटें नहीं बांटेगा ‘INDIA’! कैसे BJP को लग सकता है झटका…

‘INDIA’ यानी नए विपक्षी गठबंधन के बीच चर्चाओं का दौर जारी है और अब तक सीट शेयरिंग पर बड़ी घोषणा बाकी है।

इसी बीच अटकलें हैं कि गठबंधन में शामिल दल केरल, पंजाब समेत कई राज्यों में सीट शेयरिंग फॉर्मूला लागू करने के मूड में नहीं हैं।

हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर पार्टियों की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। खबरें थीं कि गठबंधन के दल लोकसभा चुनाव 2024 में हर सीट पर साझा उम्मीदवार उतारने पर सहमत हुए हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि विपक्षी दलों ने यह फैसला किया है कि ऐसे राज्यों में जहां, गैर-‘INDIA’ पार्टियां कमजोर हैं या विपक्ष के उम्मीदवार को हराने में सक्षम नहीं हैं, वहां गठबंधन का सीट शेयरिंग फॉर्मूला लागू नहीं होगा। अगर ऐसा होता है, तो दल कुछ राज्यों में हर सीट पर अपना-अपना उम्मीदवार भी खड़ा कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि इसका मकसद गैर-‘INDIA’ दलों को विपक्षी पार्टी बनने से रोकना है।

क्या हैं तैयारियां
लेफ्ट शासित केरल में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। साथ ही यहां किसी तीसरे दल की एंट्री बेहद मुश्किल है। आम आदमी पार्टी शासित पंजाब में कांग्रेस की स्थिति भी मजबूत है। माना जा रहा है कि पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच समझौता होने के आसार कम हैं।

इधर, पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस और वाम दल साथ काम करेंगे, लेकिन इस बात की संभावनाएं कम हीं हैं कि दोनों दल तृणमूल कांग्रेस के साथ रहें। हालांकि, यहां विपक्षी दलों के बीच अनौपचारिक सहमति बनी रह सकती है।

इन राज्यों पर होगा ध्यान
खबर है कि ‘INDIA’ गठबंधन की चर्चाओं में मुख्य रूप से दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर शामिल रहेंगे।

हाल ही में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गठबंधन की बैठक हुई थी, जिसमें 28 दलों के 60 से ज्यादा नेताओं ने शिरकत की थी। संभावनाएं जताई जा रही थीं कि मीटिंग के दौरान ‘INDIA’ गठबंधन आधिकारिक लोगो भी जारी कर सकता है।

BJP के लिए होगा झटका!
भारतीय जनता पार्टी लगातार दक्षिण भारतीय राज्यों में विस्तार की कोशिश कर रही है। इस साल ही पार्टी ने एकमात्र कर्नाटक गंवाया है। वहीं, पश्चिम बंगाल में भाजपा मुख्य विपक्षी दल है।

जबकि, पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा सिर्फ दो सीटें जीतने में सफल रही थी। हालांकि, कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत कई बड़े नामों की पार्टी में एंट्री हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188