Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
तूफान और धूल का गुबार; 23 हजार किलोमीटर दूर से कैसा दिखता है बृहस्पति; नासा ने दिखाया नजारा… – vishvasamachar

तूफान और धूल का गुबार; 23 हजार किलोमीटर दूर से कैसा दिखता है बृहस्पति; नासा ने दिखाया नजारा…

स्पेस रिसर्च की अपार संभावनाओं को देखते हुए अलग-अलग देशों की स्पेस एजेंसियां समय-समय पर अपने मिशन लॉन्च करती हैं।

स्पेस मिशनों में नासा का जूनो मिशन काफी लोकप्रिय हुआ है।

हाल ही में नासा के इस मिशन ने सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति की तस्वीरें भेजी हैं। तकरीब 23,500 किलोमीटर दूर से ली गईं इन तस्वीरों में बृहस्पति ग्रह का नजारा काफी अद्भुत नजर आ रहा है।

आश्चर्यजनक नई तस्वीरों में बृहस्पति के आसपास शक्तिशाली तूफान और कई धूल के गुबार नजर आ रहे हैं।

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि जूनो अंतरिक्ष यान ने जुलाई 2019 में बृहस्पति ग्रह के ऊपर से अपनी 24वें फ्लाइट पूरी करते समय तस्वीर ली थी।

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, “हमारे जूनो अंतरिक्ष यान ने 2019 में बृहस्पति के उत्तरी गोलार्ध में तूफानों को कैद किया। अंतरिक्ष यान ने ग्रह के 14,600 मील (23,500 किमी) ऊपर यह छवि ली थी।”

पोस्ट में जानकारी साझा की गई थी कि जूनो 2016 में बृहस्पति पर पहुंचा और हमारे सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह और उसके चंद्रमाओं का अध्ययन कर रहा है। जूनो गैस से भरे इस ग्रह पर पृथ्वी से परे जीवन की तलाश कर रहा है।”

जूनो 2016 से बृहस्पति की परिक्रमा कर रहा है और इसके वायुमंडल, आंतरिक संरचना, आंतरिक चुंबकीय क्षेत्र और इसके आंतरिक चुंबकत्व द्वारा निर्मित इसके आसपास के क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहा है।

https://www.instagram.com/nasa/?utm_source=ig_embed&ig_rid=75f13740-8485-4aaf-a007-26cb8ad1ca06

तस्वीर में नीले और सफेद रंगों में बृहस्पति पर आया तूफान को नजर आ रहा है। तस्वीर में ग्रह गैसों के कई घुमावदार पैटर्न में दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही घंटे पहले शेयर की गई इस तस्वीर को अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इंटरनेट यूजर्स इन तस्वीरों को देख कर आश्चर्यचकित हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रिया नासा की तरफ से किए गए पोस्ट पर कर रहे हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर को अद्भुत बताया, तो वहीं दूसरे यूजर ने इस ग्रह की तस्वीर को मनमोहक बताया।

बृहस्पति मुख्य रूप से हाइड्रोजन और हीलियम से बना है, जिसमें कुछ अन्य गैसें भी हैं। लगभग 88,850 मील (143,000 किमी) व्यास वाले सूर्य से पांचवें ग्रह बृहस्पति की रंग और उस पर दिखाई दे रही धारियां वहां लगातार आते रहे तूफान के कारण दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88