Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
जब बीच सड़क पर आ धमका तेंदुआ, लंगूरों ने कर दी कुटाई, विडियो हुआ वायरल… – vishvasamachar

जब बीच सड़क पर आ धमका तेंदुआ, लंगूरों ने कर दी कुटाई, विडियो हुआ वायरल…

वन्य जीवन की आश्चर्यजनक विविधता अक्सर हमारी ज्वलंत कल्पनाओं को पार कर सकती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसका जीवंत उदाहरण है। सड़क पर टहल रहे तेंदुए की लंगूरों ने कुटाई कर दी।

इसके बाद उसने भी आंव देखा न तांव वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस असाधारण क्षण के वक्त सड़क पर ट्रैफिक भी रुक गया था। 

घटना दक्षिण अफ्रीका के एक सुदूर इलाके की बताई जा रही है। यहां सड़क पर टहल रहे एक तेंदुए की 50 लंगूरों की टोली ने कुटाई कर दी।

वीडियो में दिख रहा है, शिकारी कैसे खुद शिकार बन गया। इस दौरान सड़क पर यातायात भी रुक गया। वीडियो को लेटेस्ट साइटिंग्स के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। 

वीडियो की शुरुआत एक तेंदुए को सड़क के किनारे चलते हुए दिखाई देता है। ऐसा लग रहा है कि वह शिकार की तलाश में है।

अगले ही पल लंगूरों की टोली सड़क के बीच में चलते हुए देखी जा सकती है। तेंदुए की नजर एक लंगूर पर पड़ती है और वह उस पर जैसे ही हमला करता है, दूसरे लंगूर गुलदार पर झपट पड़ते हैं। कुछ ही क्षणों में गुलदार को अपनी गलती का अहसास होता है और वह वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है  लेकिन, लंगूर भी उसके पीछे दौड़ लगाते हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को 15 अगस्त को यूट्यूब पर शेयर किया गया था और इसे अब तक 200000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88