Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
यूक्रेन के खेरसॉन इलाके में हमला, 23 दिन की नवजात बच्ची सहित सात लोगों की गई जान… – vishvasamachar

यूक्रेन के खेरसॉन इलाके में हमला, 23 दिन की नवजात बच्ची सहित सात लोगों की गई जान…

रूस द्वारा यूक्रेन के दक्षिणी खेरसॉन इलाके में रविवार को की गई ताजा गोलाबारी में 23 दिन की बच्ची सहित सात लोगों की मौत हो गई।

यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि रूस की ओर से निपर नदी के किनारे बसे शिरोका बल्का गांव पर तोप से गोलाबारी की गई जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच की मौत हो गई।

मंत्रालय ने बताया कि मारे गए परिवार में पति, पत्नी, 12 साल का लड़का और 23 दिन की बच्ची शामिल है। 

मंत्रालय ने बताया कि पड़ोसी स्टैनिस्लाव गांव में रूस द्वारा किए गए हमले में दो पुरुषों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हुई है।

खेरसॉन के क्षेत्री गवर्नर ओलक्संद्र प्रोकुदीन ने रविवार को कहा कि रूस द्वारा शनिवार को प्रांत पर किए गए हमले में तीन लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेन की सेना के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि उनकी सेना ने दक्षिण में कुछ प्रगति की है और जापोरिज्जिया क्षेत्र के एक अहम गांव के पास कुछ सफलता प्राप्त की है और अन्य अज्ञात इलाकों को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है। 

रूस में स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने बेलगोरोड में दो ड्रोन को मार गिराया जबकि एक अन्य ड्रोन को कुर्स्क क्षेत्र में नाकाम कर दिया गया। ये दोनों इलाके यूक्रेन की सीमा के करीब हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188