Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
कोई जरूरत नहीं है वापस आने की और शक्ल दिखाने की, पाकिस्तान गई Anju को बेटी ने दी चेतावनी… – vishvasamachar

कोई जरूरत नहीं है वापस आने की और शक्ल दिखाने की, पाकिस्तान गई Anju को बेटी ने दी चेतावनी…

भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सोशल मीडिया पर उसकी पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह से दोस्ती हुई और फिर दोनों ने शादी कर ली।

इसके अलावा, अंजू धर्म परिवर्तन करके फातिमा भी बन गई। हालांकि, दोनों अभी आधिकारिक रूप से शादी से इनकार कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय मीडिया में छपी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों ने निकाह कर लिया है।

इस बीच, अंजू के भारतीय पति अरविंद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उसने बताया है कि उसकी बेटी ने साफ कर दिया है कि मां को कोई जरूरत नहीं है वापस आने की और शक्ल दिखाने की।

अंजू के पति अरविंद ने बात करते हुए कहा कि पूरे मामले से काफी दुखी हूं। बच्चे पूरी तरह से ठीक हैं और खुश हैं। उन्हें भी इस मामले की जानकारी हो चुकी है और वे कह रहे हैं कि कोई टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। ‘

राजस्थान तक’ से बात करते हुए अरविंद ने कहा कि मेरे और अंजू के रिश्ते अच्छे थे। हम दोनों के बीच लड़ाई नहीं होती थी, कभी-कभार थोड़ी बहुत कहासुनी हो जाती थी, लेकिन लड़ाई नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि अंजू की जनरल शिफ्ट थी और वह समय से ही घर आती थी।

अरविंद ने आगे कहा कि अंजू की उसके बच्चों से बात हुई, जिसमें उसने कहा कि वह दो दिनों में आ रही है, लेकिन नहीं आई।

जब अरविंद से सवाल किया गया कि अगर अंजू अब आती है तो क्या वह उसे स्वीकार कर लेंगे, इस पर उसने मना कर दिया।

अरविंद ने कहा, ”अब उसे स्वीकार नहीं करेंगे। वह बिना बताए हुए पाकिस्तान गई। उसने किसी रिश्तेदार को भी नहीं बताया। जब पहली बार पता चला कि वह पाकिस्तान चली गई तो काफी घबराहट हुई। बहुत परेशान हो गया था।”

अरविंद ने बताया कि उसकी बेटी ने अपनी मां को बोल दिया है कि अब कोई जरूरत नहीं है वापस आने की और शक्ल दिखाने की।

बता दें कि अंजू और नसरुल्लाह फेसबुक पर साल 2019 में दोस्त बने थे। इसके बाद उसने 20 जुलाई को घर से निकली और अपने पति को बताया कि वह अपने दोस्तों से मिलने जयपुर जा रही है।

अंजू के पति अरविंद ने कहा कि उन्हें अंजू का फोन आया कि वह लाहौर में हैं और कुछ दिनों में वापस आ जाएंगी। अरविंद ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि अंजू को वीजा कैसे मिला और वह पाकिस्तान कैसे गई।

नसरुल्लाह ने कहा है कि वीजा खत्म होने के बाद अंजू 20 अगस्त को भारत लौटेगी।

अंजू और अरविंद की शादी साल 2007 में भिवाड़ी में हुई थी। वहीं, अंजू के पिता का कहना है कि अगर वह वापस लौटी तो उन्हें कड़ी सजा भुगतनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188