Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
CG में आज हरेली तिहार की रहेगी धूम : छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक की भी होगी शुरूआत, बिलासपुर में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मनाएंगे हरेली तिहार – vishvasamachar

CG में आज हरेली तिहार की रहेगी धूम : छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक की भी होगी शुरूआत, बिलासपुर में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मनाएंगे हरेली तिहार

CG में आज हरेली तिहार की रहेगी धूम : छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक की भी होगी शुरूआत, बिलासपुर में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मनाएंगे हरेली तिहार

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली की आज हर तरफ धूम रहेगी। राज्य सरकार भी इस लोक पर्व को धूमधाम से मना रही है और जिला स्तर पर खास आयोजन किया गया है।

इस त्योहार के दिन से ही प्रदेश के छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक की भी शुरूआत होगी। बिलासपुर में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सरकंडा के बहतराई स्टेडियम में हरेली तिहार मनाएंगे और छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का भी शुभारंभ करेंगे।

छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में यहां के परंपरागत खेल रचे बसे हैं। यह हमारी संस्कृति की बहुमूल्य धरोहर है। पारंपरिक खेलों के व्यवस्थित आयोजन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप पिछले साल की तरह इस साल भी विभिन्न स्तरों पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर में मनाएंगे हरेली तिहार और छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का करेंगे शुभारंभ।
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर में मनाएंगे हरेली तिहार और छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का करेंगे शुभारंभ।

हरियाली अमावस्या पर मनाते हैं हरेली

सावन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर हरियाली पर्व मनाने की परंपरा है। छत्तीसगढ़ में इस दिन को हरेली त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस बार हरेली सोमवार को पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। दरअसल, इसी दिन से ही छत्तीसगढ़ में त्योहारों का सिलसिला शुरू होता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहार की ख़ास धूम देखी जा रही है। ग्रामीणों ने अपने कृषि औजारों को धोकर विधि विधान से उनकी पूजा की और धन, धान्य की कामना की। इसके साथ ही मकान और वाहनों पर नीम की डालियां बांधकर बुरी नजर और बीमारियों से रक्षा करने की भी कामना की।

संसदीय सचिव सहित जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

कलेक्टर सौरभ कुमार सहित जिला प्रशासन के अफसरों ने जिले में सभी स्तरों पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सफल आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली है। इस खेल को लेकर खेल प्रेमियों और स्कूली बच्चों में भी खासा उत्साह है।

सोमवार सुबह 11 बजे संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सरकंडा के बहतराई स्थित स्व. बीआर यादव आयोजित जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ करेंगे और हरेली तिहार के कार्यक्रम में भी शमिल होंगे। इस अवसर पर शहर के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में पारंपरिक खेलों की होगी प्रतियोगिता, जिसमें राजीव मितान क्लब की होगी सहभागिता।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में पारंपरिक खेलों की होगी प्रतियोगिता, जिसमें राजीव मितान क्लब की होगी सहभागिता।

इन खेलों की होगी प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी एवं बांटी (कंचा) और एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस,

फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में तीन आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेगें। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18 से 40 वर्ष और तीसरे वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे।

हरेली पर्व पर छत्तीसगढ़ियां ओलिंपिक में गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता भी होगी।
हरेली पर्व पर छत्तीसगढ़ियां ओलिंपिक में गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता भी होगी।

छह चरणों में आयोजित होगी प्रतियोगिता

राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 17 जुलाई से 22 जुलाई तक यह आयोजन होगा। इसके बाद दूसरा जोन स्तर पर होगा, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक जोन होगा। इसका आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। ब्लॉक व नगरीय क्लस्टर स्तर पर 7 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा।

जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 4 सितंबर तक होगा। संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा। अंत में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा।

बच्चों के लिए उपलब्ध कराए गए गेड़ी

इस पर स्थानीय बच्चे भी गेड़ी चढ़ सके, इसके लिए सीएम के निर्देश पर पहली बार गेड़ी बनाकर बेचने की योजना बनाई गई है। इसके लिए बिलासपुर में जिला प्रशासन ने सी-मार्ट में गेड़ी उपलब्ध कराई गई है।

लोगों को यहां 60 से लेकर 120 रुपए तक में गेड़ी उपलब्ध कराया गया। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करना और बच्चों को इनसे जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88