Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
हजारों भक्तों के साथ विधायक उठाएंगे कांवड़ : 24 को शिवनाथ नदी से जल लेकर विशाल कांवड़ यात्रा के साथ पहुंचेंगे प्राचीन शिव मंदिर….. – vishvasamachar

हजारों भक्तों के साथ विधायक उठाएंगे कांवड़ : 24 को शिवनाथ नदी से जल लेकर विशाल कांवड़ यात्रा के साथ पहुंचेंगे प्राचीन शिव मंदिर…..

हजारों भक्तों के साथ विधायक उठाएंगे कांवड़ : 24 को शिवनाथ नदी से जल लेकर विशाल कांवड़ यात्रा के साथ पहुंचेंगे प्राचीन शिव मंदिर

भिलाई :- भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव हर सल की तरह इस बार भी हजारों भक्तों के साथ विशाल कांवड़ यात्रा निकालेंगे। वो 24 जुलाई को सबसे पहले शिवनाथ नदी में स्नान करेंगे। इसके बाद कांवड़ में जल लेकर पैदल देव बलौदा प्राचीन शिव मंदिर पहुंचेंगे।

यह कांवड़ यात्रा जय हनुमान सेवा वाहिनी के द्वारा निकाली जा रही है। विधायक देवेंद्र यादव इस कांव़ड़ यात्रा में शामिल होते हैं। इस बार भी वो बाबा के हजारों भक्तों के साथ कावड़ यात्रा निकालेंगे।

वो शिवनाथ नदी से अपने कावड़ में जल भरकर भक्तों के साथ पैदल-पैदल हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए देव बलोदा प्राचीन मंदिर पहुंचेगे। यहां प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि वो इस यात्रा में एक राजनीतिक व्यक्ति नहीं बल्कि भागवान भोले शंकर के साधारण भक्त के रूप में शामिल होते हैं।

यहां सभी लोग सिर्फ बाबा भोलेनाथ की भक्ति में रमे होते हैं। हजारों भक्तों द्वारा निकाली जाने वाली इस कांवड़ यात्रा की स्वागत के लिए शहर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धजीवी वर्ग पूरी तैयारी में है। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

हर साल इस यात्रा में होती हजारों भक्तों की भीड़
हर साल इस यात्रा में होती हजारों भक्तों की भीड़

विधायक ने लोगों को दिया आमंत्रण

विधायक देवेंद्र यादव ने भी आम लोगों से इस कांवड़ यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में 24 जुलाई को शिवनाथ नदी घाट में पहुंचे। वहां से जल लेकर प्राचीन मंदिर देव बलोदा पहुंचेंगे। सभी भिलाईवासी इस यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188