Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
लव जिहाद में एक और हत्या: मुंबई की तरह बेंगलुरु में लिव इन रिश्तों में मर्डर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी 23 साल की आकांक्षा… – vishvasamachar

लव जिहाद में एक और हत्या: मुंबई की तरह बेंगलुरु में लिव इन रिश्तों में मर्डर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी 23 साल की आकांक्षा…

लिव-इन पार्टनर की हत्या करने का एक और मामले सामने आया है।

मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना से पहले बेंगलुरु में सोमवार को एक 23 साल की एक लड़की की उसके 27साल के पूर्व लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी है।

इस दिल दहला देने वाली घटना का पता मंगलवार को तब चला जब उसकी रूममेट वापस घर लौटी।

हैदराबाद की रहने वाली आकांक्षा बेंगलुरु में एक प्राइवेट फर्म में काम करती थी। संदिग्ध की पहचान दिल्ली के मूल निवासी अर्पित के रूप में हुई है। वह टेक कंपनी बायजू के साथ काम करता है।

बेंगलुरु में जीवन भीमा नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अभी तक अर्पित को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस के एक सूत्र का कहना है कि आकांक्षा और अर्पित चार साल पहले बायजूज में मिले थे।

दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन बाद में रिश्ते में खटास आ गई। हालांकि वे अब साथ नहीं रह रहे थे, लेकिन अर्पित बेंगलुरू में आकांक्षा से मिलने जाता था।

सोमवार को अर्पित जब बेंगलुरु आया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद कथित तौर पर उसने आकांक्षा का गला घोंट दिया।

इस मर्डर को आत्महत्या का शक्ल देने की कोशिश में अर्पित ने उसके शव को छत के पंखे से लटकाने की कोशिश किया। हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हो सका। बाद में वह शव को फर्श पर ही छोड़ दिया।

अपार्टमेंट का दरवाजा बंद कर वह मौके से फरार हो गया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एम चंद्र शेखर ने कहा कि अर्पित का पता लगाने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188