Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
अब सताने लगी गर्मी, दिल्ली में तापमान पहुंचा 42 डिग्री के पार; आगे कैसा रहेगा मौसम… – vishvasamachar

अब सताने लगी गर्मी, दिल्ली में तापमान पहुंचा 42 डिग्री के पार; आगे कैसा रहेगा मौसम…

इस बार मई के पहले सप्ताह में इस तरह का मौसम था कि लग रहा था कि फरवरी चल रही है।

हालांकि अब गर्मी सताने लगी है और पारा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में 42.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो कि इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और राजस्थान में भी पारा चढ़ गया।

मौसम विभाग  का कहना है कि पछुआ हवा की वजह से उमस ज्यादा नहीं बढेगी। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार और दिल्ली के लिए मौसम का कोई अलर्ट नहीं जारी किया है।

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में 43 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। इसके अलावा शाम के वक्त दिल्ली में धूलभरी आंधी भी चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही बना रहेगा। अभी बारिश की संभावना नहीं है। 

उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में भी पारा चढ़ रहा है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप लोगों को झुलसाएगी।

गाजियाबाद और आसपास के इलाकोकं में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 

मौसम विभाग के मुताबिक मणिपुर, मिजोरम, अंडमान निकोबार, नागालैंड और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, केरल और गिलगित बाल्टिस्तान में हल्की बारिश  हो सकती है।

पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में हीटवेव का असर दिखाई देगा। हरियाणा और दिल्ली में धूलभरी आंधी भी चल सकती है। 

मोचा तूफान का अपडेट
बंगाल की खाड़ी में मोचा चक्रवात बन चुका है लेकिन इसकी दिशा बांग्लादेश म्यांमार तट की ओर हो गई है। एसे में पश्चिम बंगाल के तटों पर इसका असर नहीं होगा।

ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि मछुआरों को सलाह दी गई है कि 14 मई तक वे समुद्र में ना जाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88