Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
अमेरिका में फायरिंग से रोका तो पड़ोसियों पर दाग दी गोली, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत… – vishvasamachar

अमेरिका में फायरिंग से रोका तो पड़ोसियों पर दाग दी गोली, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत…

अमेरिका में गोलीबारी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

यहां के टेक्सास स्थित क्लीवलैंड में एक व्यक्ति ने राइफल लेकर अपने पड़ोसियों पर गोली चलानी शुरू कर दी।

इससे आठ साल के एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

सोने की कर रहे थे कोशिश
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात के वक्त हुई। एक व्यक्ति मकान के अपने पिछले हिस्से में फायरिंग कर रहा था। पड़ोसियों ने उससे गोलीबारी बंद करने को कहा, क्योंकि वे उस वक्त सोने का प्रयास कर रहे थे।

सैन जैसिंटो काउंटी के शेरिफ ग्रेग केपर्स ने कहा कि ह्यूस्टन से करीब 72 किलोमीटर उत्तर में क्लीवलैंड शहर में गोलीबारी की घटना के बाद अधिकारी 39 वर्षीय संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने गोलीबारी में एआर राइफल का इस्तेमाल किया।

कहा-मेरा घर कुछ भी करूं
केपर्स ने कहा कि बहस के बाद पीड़ित परिवार के सदस्य पड़ोसी की दीवार तक चले गए। इसके बाद उन्होंने संदिग्ध को गोलीबारी बंद करने के लिए कहा।

केपर्स के अनुसार, संदिग्ध ने उन्हें यह जवाब दिया कि यह उसका परिसर है। मृतकों में तीन महिलाएं हैं।

केपर्स ने कहा कि मृतकों की उम्र आठ साल से 40 वर्ष के बीच है। मृतकों में सभी होंडुरास के नागरिक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188