Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
भिलाई में निगम द्वारा जनता पर नहीं बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ; चरोदा निगम – 180 करोड़ का बजट, लोगों से मांगे सुझाव… – vishvasamachar

भिलाई में निगम द्वारा जनता पर नहीं बढ़ेगा प्रॉपर्टी टैक्स का बोझ; चरोदा निगम – 180 करोड़ का बजट, लोगों से मांगे सुझाव…

शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है।

नए सत्र में नगर निगम भिलाई क्षेत्र में रहने वालों लोगों पर प्रापर्टी टैक्स का बोझ नहीं बढ़ेगा। वर्तमान जितना टैक्स दे रहे हैं, उतना ही टैक्स आने वाले साल (वित्तीय वर्ष) में भी देना होगा।

टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। यह फैसला शहर सरकार ने बजट पेश करने से पहले ही ले लिया है।

मेयर नीरज पाल मार्च के अंत तक अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने वाले हैं। बजट को बेहद खास बनाने के लिए मेयर और पूरा निगम प्रशासन जुटा है।

पूरे साल भर के आय-व्यय की जानकारी बनाने से लेकर आने वाले समय में शहर के नागरिकों के हित में क्या विकास कार्य किए जा सकते हैं, इस पर विचार किया जा रहा है।

इन सब के पहले ही शहर सरकार ने यह फैसला कर लिया है कि वे आने वाले सत्र में शहर की जनता पर प्रापर्टी टैक्स का बोझ नहीं बढ़ाएंगे।

इसलिए टैक्स में किसी भी प्रकार की कोई वृद्धि नहीं की जाएगी। पिछले बजट में भी मेयर ने टैक्स में वृद्धि नहीं की थी। अन्य शुल्को में भी किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी।

इस साल नहीं बढ़ाया जाएगा टैक्स

“आने वाले सत्र में जनता पर टैक्स का बोझ नहीं बढ़ेगा। टैक्स को लेकर नागरिक निश्चित रहें। शहर सरकार ने पहले ही तय कर लिया है कि टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा। 20 मार्च को एमआईसी की बैठक बुलाई गई है।”
सीजू एंथोनी, राजस्व प्रभारी

भिलाई-3-चरोदा नगर निगम के महापौर परिषद की बैठक में बजट के अनुमोदन का प्रस्ताव रखा गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट करीब 180 करोड़ का हो सकता है। इसमें जनहित के मुद्दों को शामिल किया जाना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से भी सुझाव मंगाए गए हैं। इसके लिए शनिवार को निगम की ओर से एक नंबर जारी किया जाएगा। इसमें फोन करके या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से अंचल के निवासी जनहित में अपना प्रस्ताव रख सकेंगे। सभी प्रस्तावों को बजट में शामिल किया जाएगा। इसके बाद मार्च के आखिरी में बजट पेश किया जाएगा।

महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें राज्य सरकार के जनोपयोगी योजनाओं को भी शामिल किया जाएगा। सात ही निगम के अपने नियमित कार्यों, तालाब सौंदर्यीकरण, वार्डों में विभिन्न स्थानों का विद्युतिकरण समेत अन्य बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। बैठक में सदस्यों ने वार्डों में बोर्ड लगाने, निगम क्षेत्र में प्रवेश द्वार लगाने समेत कई प्रस्ताव दिए। इसमें युवाओं के लिए खेलकूद परिसर समेत अन्य चीजें शामिल हैं।

अब काॅन्फ्रेंस हाल में होगी निगम की सामान्य सभा
इससे पहले निगम में बने नए कान्फ्रेंस हाल का महापौर कोसरे ने उद्घाटन किया। पहले सारी बैठकें महापौर कक्ष में होती रही हैं। अब हाल के बन जाने से सारी बैठकें कान्फ्रेंस हाल में ही आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर एमआईसी सदस्‍य मोहन साहू, संतोषी निषाद, देवकुमारी भलावी, दिप्ती आशीष वर्मा, मनोज कुमार, एस वेंकट रमना, ईश्वर साहू, आयुक्त अजय त्रिपाठी, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक लेखा-अधिकारी राजकुमार देवांगन, स्वास्थ्य अधिकारी व निगम सचिव अश्विनी चंद्राकर, सचिवालय लिपिक लिंगेश्वर राव और विकास त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

“बजट में शामिल करने के लिए हमने लोगों से भी सुझाव मांगा है। जनहित में सभी मुद्दों को बजट में शामिल किया जाएगा। इसके लिए शनिवार से सोशल मीडिया में एक नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर पर सुझाव दे सकेंगे।”

निर्मल, महापौर चरोदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188