Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
स्व. अर्जुन सिंह ने गरीब कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी : मुख्यमंत्री श्री चौहान… – vishvasamachar

स्व. अर्जुन सिंह ने गरीब कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी : मुख्यमंत्री श्री चौहान…

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे अपने व्यक्तित्व और कार्यों की वजह से देश में जाने जाते हैं।

उन्होंने मध्यप्रदेश को पूरे देश में पहचान दिलाने का कार्य किया और गरीबों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. अर्जुन सिंह मुख्यमंत्री के साथ केंद्र और राज्यों में अनेक सम्मानीय पदों पर रहे।

वे सफल प्रशासक थे। उन्हें राजनीति के चाणक्य के रूप में भी जाना जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण कर संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. अर्जुन सिंह ने विभिन्न विभाग के मंत्री और मुख्यमंत्री के पद पर रह कर बेहतर कार्य किया, उनके अनेक कार्य मध्यप्रदेश आज भी याद करता है और करता रहेगा।

स्व. श्री सिंह ने दलित, शोषित और पिछड़ों के लिए कार्य किया। पंजाब में ऐतिहासिक राजीव-लोंगोवाल समझौता उनकी देन है। पंजाब में राज्यपाल के रूप में उन्होंने बेहतर कार्य किया।

प्रदेश में डकैतों का आत्म-समर्पण उनके मुख्यमंत्री के कार्यकाल में हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अर्जुन सिंह अपनी विचारधारा को अक्षुण्ण रखते हुए कार्यक्रमों में पहुँच जाते थे।

सदैव स्नेह, प्रेम और दूसरों का सम्मान उनके स्वभाव में था। वे कम परंतु अर्थपूर्ण बोलते थे। उन्होंने भारत में मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्वजिय सिंह ने कहा कि बेहद प्रसन्न्ता है कि स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का यहाँ अनावरण किया जा रहा है। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उनकी बदौलत ही हूँ।

उन्होंने कहा कि स्व. श्री सिंह का कार्य करने का तरीका अदभुत था, वे जो बोलते थे करके दिखाते थे। वे जिस पद पर रहे उसका बखूबी निर्वहन किया।

उन्होंने गरीबों के पक्ष में अनुकरणीय कार्य किए। वे सर्वहारा वर्ग के हितैषी थे। उनकी कार्य-शैली, व्यक्तित्व, व्यवहार कुशलता और कुशाग्र बुद्धि अद्वितीय थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी ने कहा मध्यप्रदेश की माटी के सपूत स्व. अर्जुन सिंह ने अपने कार्यों से कई कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने शोषित, गरीब और वंचितों के कल्याण के लिए कार्य किया।

स्व. अर्जुन सिंह की पुत्री श्रीमती बीना सिंह ने कहा कि मैं अपने पिता की महानता का वर्णन शब्दों में नहीं कर सकती हूँ। उन्होंने अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन की ओर से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार माना। उन्होंने स्व. अर्जुन सिंह की मंशानुरूप भारत भवन में कॉरिडोर बनाने की बात कही।

पूर्व मंत्री श्री अजय सिंह राहुल ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का प्रतिमा अनावरण के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बुधवार पिताजी की 12वीं पुण्य-तिथि थी।

उन्होंने प्रतिमा स्थापना के लिए नगर निगम का भी आभार माना। उन्होंने कहा कि स्व. अर्जुन सिंह ने मध्यप्रदेश के लिए अनेक योजनाओं और संस्थानों की स्थापना की। केंद्रीय योजनाओं को लागू करने में पिताजी का नाम अवश्य लिया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्या-पूजन और दीप प्रज्ज्वलन किया। पूर्व डिप्टी स्पीकर विधानसभा श्री राजेन्द्र सिंह, विधायक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88