Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
अब टैक्सी जमीन पर नहीं हवा में उड़ेगी, वो भी 200 Kmph की रफ्तार से, जावे पूरी बात… – vishvasamachar

अब टैक्सी जमीन पर नहीं हवा में उड़ेगी, वो भी 200 Kmph की रफ्तार से, जावे पूरी बात…

अब तक आपने टैक्सी को जमीन पर चलते देखा होगा।

अपने स्मार्टफोन से बुक करने के कुछ ही देर में आपको एक कार पिकअप करने आती होगी।

लेकिन क्या हो कि उस कार की जगह एक उड़न खटोला आपको लेने आए और 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा कर आपको मंजिल तक पहुंचा दे।

चौंकिए मत आईआईटी चेन्नई के स्‍टूडेंट्स के एक स्टार्टअप ने ऐसी ही एक फ्लाइंग टैक्सी को तैयार कर लिया है।

बेंगलुरू में आयोजित एयरो शो के दौरान इस फ्लाइंग टैक्सी के प्रोटोटाइप को पेश किया गया। जानकाा के अनुसार इस टैक्सी को बनाने वाली कंपी का नाम ई प्लेन है और ये एक इलेक्ट्रिक प्रोटोटाइप है।

खास बात ये है कि ये सिंगल चार्ज में 200 किमी की रेंज देता है।

इस टैक्सी की खास बात है कि ये वर्टिकल लैंडिंग और टेकऑफ आसानी से कर सकता है। इस टैक्सी को उतरने और उड़ने के लिए भी बहुत ही कम जगह की जरूरत होती है।

ये केवल 25 स्क्वायर फीट की जगह में पार्क किया जा सकती है। वहीं इसका वजन भी केवल 200 किलो है।

एक बार में दो सवारी
इस फ्लाइंग टैक्सी में एक साथ दो लोग सवारी कर सकते हैं। इसके प्रोपेलर पर चार डक्ट वाले फैन लगे हैं। टैक्सी 150 किमी प्रति घंटे से 200 किमी।

प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है और ये 1500 फीट की ऊंचाई तक जा सकती है।

हालांकि इसका रेग्युलर वर्जन कब आएगा और क्या ये इंडिया में चलेगी, इस बारे में कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं इसकी कीमत के बारे में भी फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया गया है।

भविष्य में नहीं होगी पायलट की जरूरत
कंपनी की इस ई टैक्सी का नाम ई 200 रखा गया है। फिलहाल इस टैक्सी को चलाने के लिए एक पायलट की जरूरत होती है लेकिन आने वाले समय में इसे ऑटो पायलट मोड पर चलाया जाएगा।

इसके लिए कंपनी नया मॉडल तैयार करने में जुटी हुई है। वहीं जानकारी के अनुसार ई प्लेन को डवलप करने के लिए कंपनी ने अभी तक 1 मिलियन डॉलर का फंड भी जुटा लिया है।

भविष्य में इसके लिए कई और निवेशक इंवेस्ट करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88