Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
मोहाली इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर अटैक: RPG हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार, आतंकी लंडा का खास गुर्गा है गुरपिंदर, जानें इसकी हिस्ट्री… – vishvasamachar

मोहाली इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर अटैक: RPG हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार, आतंकी लंडा का खास गुर्गा है गुरपिंदर, जानें इसकी हिस्ट्री…

पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने मोहाली में इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर बीते साल रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले में अहम भूमिका निभाने वाले गुरपिंदर उर्फ पिंदू को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किया गया आरोपी पिंदू खेमकरन के गांव भूरा कोना का निवासी है। वह कनाडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा (Lakhbir Singh Landa) का नजदीकी साथी बताया जाता है।

उक्त हमले के दौरान वह आरोपी निशान सिंह और चड़त सिंह के लगातार संपर्क में था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 25 अप्रैल 2022 को मुलजिम चड़त सिंह, निशान सिंह और बलजिन्दर रैंबो आरपीजी और असाल्ट राइफल की खेप तरनतारन से अमृतसर लेकर आए थे।

यह खेप अमृतसर के अल्फा मॉल के नज़दीक पिन्दू के घर पर रखी थी। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी ने उसी रात दोनों शूटरों-दीपक और एक नाबालिग को अपने घर में पनाह भी दी थी।

पंजाब पुलिस ने अब तक 9 लोगों को किया गिरफ्तार
आपको बता दें कि आरोपी गुरपिन्दर पिन्दू की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस इस मामले में अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक नाबालिग को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

एक अन्य आरोपी की पहचान दीपक कुमार के तौर पर हुई है, जिसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हाल ही में गिरफ्तार किया है।

अब तक कुल 11 गिरफ्तारियां हुईं
इस मामले में अब तक गिरफ्तारियों की कुल संख्या 11 हो गई है। इससे पहले चड़त सिंह, निशान सिंह, जगदीप सिंह, बलजिंदर सिंह रैंबो, कंवरजीत सिंह बाठ, अनंतदीप सिंह सोनू, बलजीत कौर सुखी, लवप्रीत सिंह विक्की को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

आरोपियों को पकड़ने के लिए सैन्य बल लगातार सक्रिय हैं।  सैन्य बल RPG हमले में शामिल एक-एक आरोपी की धरपकड़ में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88