Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
बजट पर बरसे बैज…गरीब व मध्यम वर्ग नहीं, अडानी अम्बानी पर बरसी है कृपा…… – vishvasamachar

बजट पर बरसे बैज…गरीब व मध्यम वर्ग नहीं, अडानी अम्बानी पर बरसी है कृपा……

बजट पर बरसे बैज…गरीब व मध्यम वर्ग नहीं, अडानी अम्बानी पर बरसी है कृपा……

जगदलपुर/दिल्ली। बस्तर सांसद दीपक बैज ने मोदी सरकार के अंतिम पूर्ण आम बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट देश की गरीब, आम मध्यम वर्ग की जनता के लिए नहीं है। यह बजट देश के अमीर उद्योगपतियों के लिए ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। यह बजट देश की आम जनता के लिए महंगाई कम करने और युवाओं को रोजगार देने वाला बजट नहीं है। बजट में इसका कोई उल्लेख नहीं है। जिससे सीधे सीधे साबित होता है कि यह बजट गरीब व आम जनता के लिए न होकर मोदी सरकार के चंद चहेते उद्योगपतियों के लिए है।

बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार देश की गरीब जनता,आम मध्यम वर्ग, युवाओं, महिलाओं,बुजुर्गों के लिए आम बजट लाती थीं। आम बजट आम जनता के लिए होता था। कांग्रेस के नेतृत्व वाली मनमोहन सिंह सरकार ने पूरे देश की जनता और सभी राज्यों के विकास के बजट दिए। महंगाई कम करने वाले बजट दिए। जनता को राहत देने वाले बजट दिए। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाले बजट दिए। मोदी सरकार ने हर बार अडानी अम्बानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने बजट बनाये और यह अंतिम पूर्ण बजट भी उसी श्रृंखला की कड़ी है। आम बजट ने देश की आम जनता को अपना आखिरी निराशाजनक बजट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188