Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात की झलकियां – जिला-कोरबा, विधानसभा-पाली तानाखार… – vishvasamachar

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात की झलकियां – जिला-कोरबा, विधानसभा-पाली तानाखार…

जिला-कोरबा, विधानसभा-पाली तानाखार

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पिपरिया हेलीपेड में ग्रामीणों ने सूत का धागा और महामाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।
  • ग्राम अमझर के ग्रामीणों का डंडा नृत्य और मांदर की थाप पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी महतारी की चित्र पर माल्यार्पण कर राज्यगीत अरपा पैरी के धार… के साथ ग्राम पिपरिया में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की।
  • मुख्यमंत्री को किसान महेश कुमार ने बताया कि उन्होंने डेढ़ एकड़ खेत खरीदा है, पहली बार धान बेचा है और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीन किश्त की राशि मिल चुकी है।
  • मुख्यमंत्री बघेल को संगीता साहू ने बताया कि उन्होंने 1200 तेन्दूत्ता तोड़े हैं, 400 रूपए सैकड़ा से पैसा मिला है। आपने रेट बढ़ाया तब से तोड़ना शुरू किया, आपने बीमा कराया है उसकी बहुत खुशी है।
  • मुख्यमंत्री को तेजकुंवर ने बताया कि उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत 40 हजार रूपए का गोबर बेचा है, गोबर से उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाकर 01 लाख 3 हजार रूपए का अतिरिक्त आय अर्जित की हैं। इन्हीं पैसो से उन्होंने अपनी लड़की की शादी भी कराई हैं।
  • मुख्यमंत्री को अनिता अर्मो ने बताया कि उनके समूह ने लघु वनोपज के माध्यम से कोदो, रागी और इमली खरीदे हैं, कोदो खरीदी से उनकी समूह को 01 लाख 82 हजार रूपए की आदमनी हुई है।
  • मुख्यमंत्री बघेल को अनीता राज ने बताया कि उनके समूह में 12 सदस्य हैं, तीन साल में 2 लाख 70 हजार का वर्मी कम्पोस्ट खाद बेची हैं। अनीता राज ने बताया कि मैं बीएड की पढ़ाई भी कर रही हूं।
  • कौशल्या बाई ने समूह के माध्यम से 4 लाख से ज्यादा का वर्मी कम्पोस्ट बेचा,  बकरी पालन और मुर्गी पालन भी करती हैं।
  • पोड़ी-उपरोड़ा के किसानों ने जैविक सुगंधित चावल भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
  • युवा मितान क्लब पिपरिया के छत्रराम पटेल ने मुख्यमंत्री को वेस्ट मटेरियल से बनी नाव की कलाकृति भेंट की। यह नाव पेपरबोर्ड, खराब धागा, मुर्गा पंख, पुराने फूल, टुटे खिलौने, साड़ी बार्डर की चैन, आईसक्रीम चम्मच, आईना, अभ्रक, मोती और गोंद से बनाया गया।
  • मुख्यमंत्री ने चैतुरगढ़ के महिषासुर मर्दिनी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
  • भेंट-मुलाकात में वन धन विकास केन्द्र डोंगानाला की सरोज ने बताया कि वे अब तक 50 लाख रूपए की दवाईयां बेच चुकी है, जिससे उन्हें 25 लाख रूपए की आमदनी हुई है।
  • फूलबाई नरेटी ने बताया कि वे मधुमेह, रक्तचाप, गठिया आदि की दवाई बना रही हैं। आयुष विभाग द्वारा अभी उन्हें एक करोड़ रूपए की दवाईयों का आर्डर मिला है।
  • ग्राम पंचायत निरधी की चरवाहा देवकुमारी ने बताया कि 713 क्विंटल गोबर बेचा और एक लाख 40 हजार रूपए कमाएं है। इन पैसों से वह अपना इलाज और बच्चों को कम्प्यूटर कोर्स करा रही है।
  • पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत निरधी की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट बेचकर 8 लाख 25 हजार रूपए की आमदनी हुई है। समूह की महिला सावित्री ने बताया कि प्रत्येक सदस्य को 60 हजार रूपए मिला है। उन्होंने इस पैसे से कृषि उपकरण रोटोवेटर खरीदा है। समूह की अन्य सदस्य फिरत बाई ने ट्राली खरीदी है।
  • स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम पाली के रवि सोनी ने मुख्यमंत्री को शिक्षा के क्षेत्र में की गई इस नवाचार के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह प्राईवेट स्कूल में पढ़ाई करता था, जहां 1500 रूपए की प्रतिमाह फीस देना पड़ती थी।
  • निरधी गांव से गंगा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तिल के लड्डू भेंट किया। मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को मकर संक्राति की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88