Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
जनता का अभियान बने गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री चौहान… – vishvasamachar

जनता का अभियान बने गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री चौहान…

जबलपुर का चौतरफा विकास किया जाएगा, मुख्यमंत्री चौहान ने जबलपुर के गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम जनता का अभियान बने।

जनता के सहयोग से गणतंत्र दिवस के पूर्व विशेष अभियान चला कर विकास कार्य और जन-कल्याण के लिए कार्यक्रम हों।

मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जबलपुर में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार उपस्थित थे।

सांसद राकेश सिंह, कमिश्नर और कलेक्टर जबलपुर से बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जबलपुर शहर सहित जिले का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जबलपुर में स्मार्ट सिटी के कार्य तेज गति से चलें।

विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास और जन-कल्याण कार्यों के लिये अभियान चलायें।

उन्होंने कहा कि विशेष अभियान में विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर करने की पूरी तैयारी कर ली जाए। मैं स्वयं निरीक्षण करने जबलपुर आऊँगा।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के पूर्व जब मैं आऊँगा तो नागरिकों के साथ भी बैठक करूँगा। नागरिकों को जोड़ कर विकास और जन-कल्याण के कार्य किए जाएँ।

मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर जबलपुर से गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की जानकारी ली।

बताया गया कि 15 दिवसीय विशेष अभियान 10 से 25 जनवरी तक चलेगा।

समस्त शासकीय भवनों की मरम्मत, पुताई एवं सौंदर्यीकरण होगा। सड़कों का सुधार कार्य होगा और विभिन्न गतिविधियाँ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88