Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
अब तक 72 शहरों में पहुंचा 5G; लिस्ट में देखें अपने शहर का नाम… – vishvasamachar

अब तक 72 शहरों में पहुंचा 5G; लिस्ट में देखें अपने शहर का नाम…

क्या आप भी 5G की तेजतर्रार स्पीड का अनुभव करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं? तो आपके लिए खुशखबरी है।

वो ये कि जियो 5G अब तक देश के 72 बड़े शहरों में पहुंच चुका है।

बता दें कि 5G सर्विसेज को भारत में पहली बार 1 अक्टूबर, 2022 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था।

वर्तमान में, केवल Bharti Airtel और Reliance Jio ही दो टेलीकॉम ऑपरेटर हैं, जो देश में 5G नेटवर्क की पेशकश करते हैं।

इनिशियल रोलआउट फेज़ में, 5G सर्विसेज चुनिंदा शहरों में उपलब्ध थीं जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, वाराणसी, चंडीगढ़ और दिल्ली शामिल हैं।

समय के साथ, सर्विसेज का विस्तार देश के अन्य भागों में किया जा रहा है। हाल ही में, जियो ने ग्वालियर, जबलपुर, लुधियाना और सिलीगुड़ी में अपनी 5G सर्विस की घोषणा की, जिससे Jio True 5G शहरों की कुल संख्या 72 हो गई।

यहां हमने उन सभी 72 शहरों की लिस्ट तैयार की है, साथ ही ये भी बताया है कि वहां किस दिन 5G सर्विस को लॉन्च किया गया था। आप भी देखें लिस्ट में अपने शहर का नाम…

यहां उन शहरों की लिस्ट दी गई है जहां Jio की 5G सेवा लाइव है…

– दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, कोलकाता; 4 अक्टूबर, 2022 को लॉन्च किया गया

– नाथद्वारा, चेन्नई; 22 अक्टूबर, 2022 को लॉन्च किया गया

– बेंगलुरु, हैदराबाद; 10 नवंबर, 2022 को लॉन्च किया गया

– गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद; 11 नवंबर, 2022 को लॉन्च किया गया

– पुणे; 23 नवंबर, 2022 को लॉन्च किया गया

– गुजरात के 33 जिले; 25 नवंबर, 2022 को लॉन्च किया गया

– उज्जैन मंदिर; 14 दिसंबर, 2022 को लॉन्च किया गया

– कोच्चि, गुरुवायूर मंदिर; 20 दिसंबर, 2022 को लॉन्च किया गया

– तिरुमाला, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, गुंटूर; 26 दिसंबर, 2022 को लॉन्च किया गया

– लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूरु, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरड़, डेराबस्सी; 28 दिसंबर, 2022 को लॉन्च किया गया

– भोपाल, इंदौर; 29 दिसंबर, 2022 को लॉन्च किया गया

– भुवनेश्वर, कटक; 5 जनवरी, 2023 को लॉन्च किया गया

इन शहरों में Airtel 5G उपलब्ध है
एयरटेल का 5G प्लस अब दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर, वाराणसी, पानीपत, गुरुग्राम, गुवाहाटी, पटना, लखनऊ, शिमला, इंफाल, अहमदाबाद, विजाग, पुणे, इंदौर और भुवनेश्वर में लाइव है।

Airtel 5G को कई हवाई अड्डों पर भी तैनात किया गया है, जिसमें बेंगलुरु का केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, पुणे में लोहेगाँव हवाई अड्डा, वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नागपुर में बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और पटना हवाई अड्डा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88