Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
भिलाई की शान रथ पार्क का 8 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, बनेगा हाईटेक गार्डन… – vishvasamachar

भिलाई की शान रथ पार्क का 8 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, बनेगा हाईटेक गार्डन…

भिलाई शहर का हृदय स्थल कहा जाने वाले सिविक सेंटर का आधुनिक तरीके से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

करीब 8 करोड़ की लागत से सिविक सेंटर का माइल स्टोन रथ पार्क का कायाकल्प किया जाएगा और यहां की सड़क, नाली को सुधारते हुए लोगों को हाइटेक सुविधा दी जाएगी।

विकास का यह पूरा काम भिलाई के महापौर नीरज पाल और भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की देखरेख में होगा।

विकास कार्य के प्रथम चरण में सिविक सेंटर में स्थित अर्जुन रथ का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

रथ और प्रतिमा में जहां-जहां दरारें हैं, उसे विशेष प्रकार के मटेरियल से जोड़ा जाएगा। इससे अर्जुन रथ फिर से पहले की तरह नया दिखाई देने लगेगा।

प्रतिमा के पीछे बना रथ और पार्क वर्तमान में पूरी तरह से कंडम हो चुका है। इस पार्क को फिर से विकसित किया जाएगा।

यहां आधुनिक जमाने के पेड़ और लाइट लगाई जाएंगी। इससे पार्क की रौनकता पहले से भी अधिक अच्छी दिखाई देगी।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने पीएडब्लूडी प्रभारी भिलाई निगम एकांश बंछोर के साथ विकास कार्यों का मुआयना किया।

विधायक देवेंद्र यादव ने अर्जुन रथ और आसपास किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद सिविक सेंटर में निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण किया।

विधायक देवेंद्र यादव ने ठेकेदार को निर्देश दिया कि सौंदर्यीकरण ड्राइंग डिजाइन और प्रस्ताव के हिसाब से किया जाए।

इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अर्जुन रथ प्रतिमा को इस तरह से बनाना है कि वह पहले की तरह से नया दिखाई देने लगे। इसलिए इस कार्य को पूरी सावधानी के साथ करने को कहा गया।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जब महापौर थे तब उन्होंने सिविक सेंटर को भव्य रूप देने की योजना बनाई थी।

उनका प्लान था कि सिविक सेंटर का जो वैभव पहले था वही वैभव वापस लाने के लिए पूरे क्षेत्र को सौंदर्यीकरण कर डेवलपमेंट किया जाएगा।

इसके लिए महापौर देवेंद्र यादव ने अपने फंड से 8 करोड़ की स्वीकृति भी दी थी। सिविक सेंटर का विकास कार्य दो फेस में होगा।

पहले फेस का काम चल रहा है। इसके बाद दूसरे फेस का काम शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88