Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां : विधानसभा क्षेत्र – बिलाईगढ़… – vishvasamachar

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां : विधानसभा क्षेत्र – बिलाईगढ़…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम सोनाखान पहुंचे और अपना हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।    

हेलीपेड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्प भेंटकर बड़ी ही आत्मीयता से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ाया और शहीद के वंशजों को शॉल श्रीफल भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित प्रदेश के पहले ऑडियो विजुअल सेटअप वाले कार्टन स्टील मेटल से बने ओपन म्यूजियम का अनावरण कर अवलोकन किया और परिसर में कृष्ण वट का पौधा रोपित किया।

मुख्यमंत्री ने शहीद वीरनारायण सिंह के पदचिन्ह पर पुष्प अर्पित किया।

मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात कार्यक्रम स्थल के लिए खुली जीप पर सवार होकर रवाना हुए।

मुख्य्मंत्री बघेल सरसींवा निवासी किसान नेतराज कुर्रे के घर भोजन किया। 

कुर्रे के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फूलकास की थाली में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन परोसा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेतराज कुर्रे के घर पर भोजन उपरांत उनके परिजनों को दिए उपहार और साथ में फोटो खिंचाई और उनके बच्चों से मुलाकात कर उन्हें मन लगाकर पढ़ने की नसीहत दी व बच्चों को कापी पेन देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर अरपा पैरी के धार…… राजगीत से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट-मुलाकत कार्यक्रम सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेने व हितग्राहियों से मिलने, आमजनों के हाल-चाल जानने पहुंचे हैं।
    

लोगों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आप दिखाई नहीं दे रहे हैं इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तख्ते पर खड़े होकर लोगों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री को ग्राम पंचायत पवनी के श्रीमती जतन बाई ने बताया कि उनका 01 लाख 56 हजार रूपए का ऋण माफ हुआ, धान बेचने से 3 लाख 56 हजार मिला है, जिससे 1 लाख 42 हजार रूपए की राशि से 32 डिसमिल जमीन खरीदी और उस जमीन का नाम मुख्यमंत्री बाहरा रखा है।

श्रीमती चेतन बाई महिलांग ने कहा कि आज तक ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जो छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक का ध्यान रखा है।

मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने बताया कि जैविक खेती से फसलों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है।    

मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के 6 वर्ष तक के 10 बच्चों को जाति प्रमाण-पत्र प्रदान किया।    

मुख्यमंत्री को प्रमिला यादव ने बताया कि उनका समूह वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण, मछलीपालन, मुर्गीपालन, बतख पालन, कड़कनाथ का पालन करता है।

अभी तक उन्हें व्यक्तिगत 45 हजार रूपए का आमदनी हुआ है। उन्होंने बताया कि स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर हुई हूं। 

मुख्यमंत्री को राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य नोहर साहू ने बताया कि गांव में विभिन्न छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है।

मुख्यमंत्री को नरेश कुमार श्रीवास ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से 3 किस्त मिल गया है। बहुत अच्छा लग रहा है, मैं सेलून में काम करता हूं। मुख्यमंत्री ने नरेश कुमार को सेलून खोलने 2 लाख रूपए की सहायता दी। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मानाकोनी की श्रीमती पद्मावती पटेल ने बताया कि उनके समूह ने तीन लाख 71 हजार रुपए का वर्मी कंपोस्ट बेचा है।

इस आय से उनके समूह की महिलाओं ने आपस में 25-25 हजार रुपए बांटे और कुछ महिलाओं को अपने बच्चों की पढ़ाई और बच्चों की शादी में बहुत मदद मिली है साथ ही समूह की कुछ महिलाओं ने अपने लिए पायल व मंगलसूत्र जैसे गहने भी खरीदे हैं।

मुख्यमंत्री को ग्राम भानसी के किसान डिगेश यादव ने बताया कि उनके पास पांच एकड़ जमीन है। उनका 75 हजार रुपए का कर्जा माफ हुआ है।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को खेती में अच्छी आमदनी हो रही है। उन्होंने अपने लिए बुलेट मोटरसाइकिल और पत्नी के लिए हार खरीदा है।

मुख्यमंत्री ने बिलाईगढ़ में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडलों से भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88