Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
चेहरे पर होने वाले मुंहासों और धब्बों के लिए इन 5 तरीकों से करें शहद का इस्तेमाल, निखर जाएगी त्वचा… – vishvasamachar

चेहरे पर होने वाले मुंहासों और धब्बों के लिए इन 5 तरीकों से करें शहद का इस्तेमाल, निखर जाएगी त्वचा…

मणिमाला (संपादिका – भारत): चेहरे पर पिंपल्स पहले ही इतने बुरे लगते हैं और उसपर से ठीक होते-होते अपने पीछे दाग-धब्बे भी छोड़ जाते हैं।

ऐसे में बेदाग त्वचा पाना किसी ख्वाब जैसा लगने लगता है। लेकिन, त्वचा की देखरेख में घरेलू नुस्खों को भला कैसे भूला जा सकता है।

शहद (Honey) ऐसी ही एक घर में पाई जाने वाली चीज है जो मुंहासों और धब्बों की छुट्टी करने में असरदार है।

इसके एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा पर कमाल का असर दिखाते हैं और दाग-धब्बो, पिंपल्स (Pimples) और एक्ने को तेजी से ठीक कर देते हैं। यहां जानिए किन-किन तरीकों से शहद को चेहरे पर लगाया जा सकता है। 

पिंपल्स और दाग-धब्बों के लिए शहद

चेहरे पर शहद लगाने का पहला तरीका है कि आप इसे सादा ही लगा लें। अपने चेहरे को अच्छे से धोएं।

आधा चम्मच शहद उंगलियों में लेकर चेहरे पर मलें और आधा घंटा लगाए रखने के बाद पानी से धो लें। इस बात का ध्यान रहे कि शहद मिलावटी और प्रोसेस्ड ना हो। 

शहद और एलोवेरा

सबसे पहले एक कटोरी में 3 चम्मच एलोवेरा जैल ले लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अच्छे से मिलाकर इस फेस मास्क (Face Mask) को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें। इसे किसी ब्रश या फिर सीधा उंगलियों में लेकर ही लगाया जा सकता है। 

शहद और दही 

इस फेस पैक (Face Pack) को बनाने के लिए आधा कप दही लें। दही में 2 चम्मच शहद डालें। अच्छे से दोनों चीजों को मिलाएं और फिर चेहरे पर लगाएं।

इसे आखों के पास लगाने से परहेज करें। जब पैक चेहरे पर सूखने लगे तो इसे धो लें। 

शहद और नींबू 

एक नींबू और एक चम्मच शहद से इस फेस मास्क को तैयार किया जा सकता है। एक कटोरी लेकर उसमें नींबू का रस (Lemon Juice) और शहद मिला लें।

इसे मिक्स करके चेहरे पर लगभग आधा घंटा लगाकर रखें और फिर धो लें। 

शहद और ब्राउन शुगर 

एक कटोरी में 2 चम्मच शहद, एक चम्मच ब्राउन शुगर और एक चम्मच नारियल का तेल मिला लें। इस स्क्रब (Scrub) को चेहरे पर लगाएं।

2 से 3 मिनट तक हल्के हाथ से चेहरे पर मसाज करने के बाद इसे धो कर हटा लें। चेहरे को पौंछे और मॉइश्चराइजर लगाएं। हफ्ते में एक बार इस फेस स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है।  

Disclaimer: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188