Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बोले- 4 सालों में एक काम भी गिना दें..जिससे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा… – vishvasamachar

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बोले- 4 सालों में एक काम भी गिना दें..जिससे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा…

भाजपा ने भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में ‘कांग्रेस भगाव, छत्तीसगढ़ बचाव’ कार्यक्रम आयोजित किया।

शनिवार देर शाम हुडको में आयोजित इस सभा में बीजेपी के प्रदेश स्तरीय दिग्गज नेता शामिल हुए। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस सरकार के चार साल गौरव दिवस मनाने को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस बात का गौरव मना रही है। चार सालों में कौन सा गौरव का काम किया है। एक का नाम तो बताए।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस ने चार सालों में किया क्या है ये तो बताए? किस बात का गौरव मना रही है कांग्रेस सरकार? चार साल में क्या किया है, एक उदाहरण बता दें। किसी एक मुद्दे पर खुले मंच में बहस तो करके दिखाएं।

कांग्रेस 2500 रुपए में धान खरीद रही है, उस पर बहस कर ले। किसानों को बोनस दे रही है, बेरोजगारी भत्ता, चार साल में शराबबंदी हुई क्या? किस विषय पर बहस करना चाहती है।

उस पर बहस करने को हम तैयार हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस ने सिर्फ झूठ बोलकर गरीब और प्रदेश को लूटने का काम किया है।

पूर्व मंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ का सिर चार सालों में शर्म से झुक गया है। चोरी, डकैती, जुआ, सट्टा, मर्डर ये छत्तीसगढ़ की पहचान बन गई है।

गरीबों से घृणा करने वाली सरकार प्रदेश में बैठी है। सरकार कह रही है कि प्रदेश में बेरोजगारी 0.4 प्रतिशत है। इस झूठ की सरकार को हटाने के लिए ही भाजपा ने ‘कांग्रेस भगाव, छत्तीसगढ़ बचाव’ कार्यक्रम आयोजित किया है।

उन्होंने इस दौरान कांग्रेसियों को कीड़े-मकोड़े तक कह डाला। उन्होंने कहा कि ये कांग्रेसी कीड़े-मकोड़े हैं, जो छत्तीसगढ़ को खाने का काम कर रहे हैं।

इन कीड़े-मकोड़ों को अब भगाना है। उन्होंने कहा कि वे तो ताम्रध्वज साहू को गृहमंत्री नहीं मानते हैं। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्रकुमार को खोटा सिक्का तक कह डाला। उन्होंने कहा आरंग ने जिसे खोटा सिक्का साबित किया। उसने अहिवारा से चुनाव लड़ा।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने पिछले चार सालों में कहा कौन सा बड़ा विकास किया है वो बताएं। जितने भी विकास हो रहे हैं वो भाजपा शासन काल के समय के हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है। कांग्रेस का झूठ सबको पता चल चुका है। अगले चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी। कार्यक्रम को सांसद विजय बघेल, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, रामविचार नेताम समेत कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।

बिलावल भुट्टो का जलाया पुतला
शनिवार को भिलाई भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया की शंखनाद यात्रा भिलाई नगर सेक्टर 7 वार्ड 66 और 67 पहुंची।

यहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को जाना और जरूरतमंद 100 परिवार को कंबल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया। इससे पहले भुट्टों के पुतले को जूते चप्पलों से पीटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88