Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
दिल्ली में MCD का रण, सोशल मीडिया बना मैदान; आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे साधा डिजिटल निशाना… – vishvasamachar

दिल्ली में MCD का रण, सोशल मीडिया बना मैदान; आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे साधा डिजिटल निशाना…

MCD पर किसका नियंत्रण होगा? इसका जवाब बुधवार को मिल जाएगा।

लेकिन दिल्ली का यह चुनाव कई मायनों में खास है, पहला, तो यह चुनाव जितनी रफ्तार से जमीन पर लड़ा गया, उतना ही सोशल मीडिया पर भी सियासी भिड़त दिखी।

दूसरा, 15 सालों के राज के बाद अब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी की चुनौती का सामना कर रही है।

एग्जिट पोल के आंकड़ों में आप बड़ी जीत के साथ MCD पर कब्जा जमा सकती है।

सोशल मीडिया पर कैसे लड़ा गया MCD चुनाव
भाजपा और आप दोनों ही दल सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय नजर आए। एक ओर जहां ट्विटर पर भाजपा करीब 10 ट्रेंड्स के साथ चर्चा में रही। वहीं, आप के मामले में यह आंकड़ा 2 पर रहा।

भाजपा का आप पर वार
आप को सोशल मीडिया पर चुनौती देने की जिम्मेदारी भाजपा ने तीन लोगों को सौंपी थी।

इनमें राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को दिल्ली में सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया, डॉक्टर रोहित उपाध्याय को सोशल मीडिया विंग का समन्वयक औऱ पुनीत अग्रवाल IT प्रमुख रहे।

भाजपा ने ‘एड-मैन’ नाम का एक कैरेक्टर भी पेश किया, जिसमें आप को एडवरटाइजमेंट पर खर्च के नाम पर घेरा।

भाजपा के MCD प्रचार की थीम ‘सेवा ही विचार, ना खोखले प्रचार’ रही। इसके तहत पार्टी आप के प्रचार पर खर्च को दिखाकर भाजपा का ‘विकास मॉडल’ पेश करना चाह रही थी।

‘एड-मैन’ का कॉन्सेप्ट यही दिखाना था कि दिल्ली के ‘एड-मैन’ के लिए हर समस्या का एक ही जवाब ‘प्रचार’ है।

दिल्ली भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने ‘क्या आप को पता है’ नाम का भी एक अभियान शुरू किया, जिसमें रील्स और शॉर्ट वीडियो के जरिए एमसीडी की तरफ से किए गए काम गिनाए गए।

आप का प्रहार
सोशल मीडिया पर आप भी पीछे नहीं रही। आप ने भाजपा नेताओं के फोटो को लेकर एक पोस्टर जारी किया गया, जिसे ‘ठग्स ऑफ दिल्ली के काले कारनामों की ब्लॉक बस्टर- बीजेपी का सपना मनी-मनी’ नाम दिया गया।

आप के प्रचार का पूरा फोकस भाजपा की कमी और यह दिखाने पर था कि आप उसे कैसे सुलझाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188