Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
पंजाब में 4 बीजेपी नेताओं को गृह मंत्रालय ने दी X कैटेगरी की सुरक्षा, पहले थे कांग्रेसी; जानें सभी के नाम… – vishvasamachar

पंजाब में 4 बीजेपी नेताओं को गृह मंत्रालय ने दी X कैटेगरी की सुरक्षा, पहले थे कांग्रेसी; जानें सभी के नाम…

पंजाब में हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले चार नेताओं को केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई है।

पंजाब में बलबीर सिंह सिद्धु और अमरजीत सिंह टिक्का समेत भाजपा के चार नेताओं को गृह मंत्रालय ने एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है।

इन नेताओं की जान को खतरा बताया जा रहा है। यही वजह है कि आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।

जानें भाजपा के किन चार नेताओं को मिली एक्स कैटेगरी की सुरक्षा

1। पूर्व पंजाब कैबिनेट के मंत्री बलबीर सिंह सिद्धु

2। गुरप्रीत सिंह कांगा, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री

3। जगदीप सिंह नकाई, पूर्व विधायक

4। अमरजीत सिंह टिक्का

इन सभी को वाई कैटेगरी के तहत सीआरपीएफ के जवानों का कवर दिया जाएगा। यहां बताना जरूरी है कि ये चारों नेता हाल ही में कांग्रेस को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

इसके बाद इन चारों नेताओं की जान को खतरा बताया गया। आईबी को ऐसी रिपोर्ट मिली थी कि इन नेताओं पर कभी भी हमला हो सकता है।

यही वजह है कि एजेंसी ने इन्हें सुरक्षा देने की सिफारिश की और केंद्र सरकार ने उस पर मुहर लगा दी।

बता दें कि इससे पहले अक्टूबर महीने में केंद्र सरकार ने पंदाब के 5 भाजपा नेताओं को सुरक्षा प्रदान की थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के पांच बीजेपी नेताओं की जान के खतरे को देखते हुए वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी थी।

ये सभी नेता पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बीजेपी में शामिल हुए थे।

जिनकी सुरक्षा बढ़ाई गई थी, वे हैं पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, पूर्व विधायक हरचंद कौर, पूर्व विधायक प्रेम मित्तल और कमलदीप सैनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88