Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
जोन आयुक्त और पार्षद को पता ही नहीं, निगम आयुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश… – vishvasamachar

जोन आयुक्त और पार्षद को पता ही नहीं, निगम आयुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश…

नगर पालिक निगम भिलाई की सड़कों का हाल वैसे ही बेहाल है।

ऊपर से यहां सड़कों केबल डालने के नाम पर अवैध तरीके से खोदा जा रहा है।

कैंप 2 बड़ी मस्जिद जियो कंपनी की केबल बिछाने के लिए मशीन से सीमेंट रोड को काटा जा रहा है। इसके बाद उसमें फाइबर वायर डालकर बिना बनाए ही छोड़ दिया जा रहा है।

इस बारे में पार्षद और जोन आयुक्त ने कोई भी जानकारी होने से मना किया। वहीं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने कार्रवाई की बात कही है।

आपको बता दें कि पॉवर हाउस मार्केट कैंप 2 में बड़ी मस्जिद के पास सीसी रोड निगम द्वारा बनावाई गई थी।

यह रोड श्रमिक बस्ती की तरफ जाती है। इस रोड को मशीन के कटर से दो भागों में काट दिया गया है।

रोड काटने का कार्य जियो कंपनी की ओर से अधिकृत ठेकेदार ने किया है। नियम के मुताबिक रोड काटने से पहले ठेकेदार को नगर निगम से परमीशन लेना चाहिए।

लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। अभी भी मौके पर रोड काटने वाली मशीन खड़ी है। रात में फिर से आगे की सड़क काटने का कार्य किया जाएगा।

इसके बाद भी जोन 3 आयुक्त ईशा लहरे का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इस बारे में वार्ड पार्षद मन्नान गफ्फार खान का कहना है कि उन्हें सड़क कटने के बारे में कल ही पता चला है।

वह जियो कंपनी के खिलाफ निगम आयुक्त से शिकायत करेंगे। साथ थाने में भी इसकी शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में धड़ल्ले से टेलीकॉम कंपनियों के टावर लगाए जा रहे हैं।

इसके लिए भी नगर निगम से कोई परमीशन नहीं ली गई है।

निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने कहा कि निगम की संपत्ति को इस तरह छति पहुंचाना कानून अपराध है। सड़क को काटने से पहले उन्हें नगम से एनओसी लेना था।

ऐसा नहीं किया गया है। इस मामले की जानकारी लेकर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188