Warning: include_once(/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22

Warning: include_once(): Failed opening '/home/u140703092/domains/karmyoginews.com/public_html/wp-content/plugins/wp-super-cache/wp-cache-phase1.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u459374497/domains/vishvasamachar.com/public_html/wp-content/advanced-cache.php on line 22
अफगानिस्तान में गृह मंत्रालय के पास आत्मघाती हमला, कम से कम चार की मौत… – vishvasamachar

अफगानिस्तान में गृह मंत्रालय के पास आत्मघाती हमला, कम से कम चार की मौत…

काबुल में अफगानिस्तानी गृह मंत्रालय के इमारत के पास ही हुए जोरदार धमाके में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक यह आत्मघाती हमला एक मस्जिद में किया गया। बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद दावा किया गया था कि वे सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे। हालांकि देखा यह गया है कि अफगानिस्तान में आतंकी हमले बढ़े हैं। 

काबुल में चिकित्सा सेवाएं देने वाली इटली के एनजीओ के ही अस्पताल  घायलों को भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल होने वाले सभी पुरुष हैं।

अस्पताल पहुंचने के बाद दो लोगों की मौत हुई है। घायलों और मरने वालों की संख्या में अभी इजाफा भी हो सकता है। 

अफगान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ने कहा कि जिस मस्जिद में यह हमला किया गया है वह गृह मंत्रालय से काफी दूरी पर है।

कुछ पर्यटक और गृह मंत्रालय के कर्मचारी वहां नमाज अदा करने जाते हैं। हमले के बाद तालिबान ने बडी़ संख्या में अपने लड़ाकों को मस्जिद और अस्पताल में तैनात कर दिया है। 

बता दें कि हाल ही में काबुल में जुमे के दिन एक स्कूल में बम विस्फोट हुए था जिसमें कम से कम 53 लोग मारे गए थे। इसमें 46 लड़कियां शामिल थीं।

यहां लड़कियों के क्लासरूम में ही आत्मघाती  हमला किया गया था। अब तक किसी भी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हालांकि इस इलाके में इस्लामिक स्टेट के आतंकी अकसर हमला करते रहते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nagatop

nagatop

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88